नागरिक पत्रकार
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत मुहब्बतपुर में अगामी 24 जनवरी 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की १००वीं जयंती पटना के वेटनरी कालेज में मनाने के लिए जदयू की ओर से गांव-गांव व घर-घर तक के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए मुहब्बतपुर पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष श्री शंभू गुप्ता जी के दरवाजे पर उनकी अध्यक्षता में एक बैठक की गई। साहेबगंज विधानसभा के जदयू नेता एव भावी उम्मीदवार श्री राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक हुई।
राज कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूर ठाकुर जी गुदरी के लाल कहे जाते हैं। जदयू नेता श्री चंद्रिका प्रसाद साहु ने कहा कि देवरिया की धरती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का तीन बार पदार्पण हुआ है। मुहब्बतपुर गांव से अधिक से अधिक लोग 24 जनवरी को पटना में वेटनरी कालेज के मैदान में आने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद मदद प्रसाद, राजधारी राम, कासीम अंसारी, शंभू यादव, विधासागर साहु, सुरेश पटेल के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ